बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शराब पार्टी के दौरान चखना खत्म होने पर युवक ने अपने ही भतीजे का कान खा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच चखना खत्म होने की बात को लेकर बहस हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने यह काम किया है। वहीं, घायल भतीजा कटा हुआ कान लेकर थाने पहुंचा और अपने चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

घायल अनुज दुल्हैडी पर गांव में ही एक मकान पर अपने चाचा के साथ सुधीर व अन्य कई लोगों के साथ बैठा था। इसी दौरान नमकीन आदि खत्म हो गई तो चाचा-भतीजे के बीच खाने को लेकर बहस शुरू हो गई जो इस कदर बढ़ी कि भतीजे ने यह कह दिया कि बार बार नमकीन खत्म होने की बात कहकर क्यों मेरे कान खा रहा है इतना सुनना भर था कि चाचा ने तांव में यह कह दिया कि ले तेरा कान ही खा लेता हूं, उसके बाद चाचा ने भतीजे का दायां कान चबड़ दिया।
कटा आधा कान का हिस्सा जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान युवक लहूलुहान हो गया। यह देख चाचा समेत दूसरे लोग वहां से भाग खड़े हुए। घटना के बाद घायल युवक कोतवाली में पहुंचा। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि शराब पार्टी में नमकीन खत्म होने के बाद चाचा ने भतीजे का आधा कान ही चबड़ दिया, जिससे आधा कान पूरी तरह कट गया। घायल कोतवाली आया था, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी है। घायल का मेडिकल कराया गया है। उन्होने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




