जितेंद्र तिवारी

बिर्रा- जांजगीर चांपा जिला के बम्हनीडीह ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन बम्हनीडीह इकाई के होली मिलन समारोह आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में जिलाध्यक्ष राजू शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद डडसेना एवं जिला उपाध्यक्ष चित्रभानु पांडेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ वेलफेयर जर्नलिस्ट के प्रवक्ता जितेंद्र तिवारी द्वारा कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए आज का होली मिलन समारोह में पधारे हुए जिलाध्यक्ष राजू शर्मा जी से होली मिलन समारोह को प्रारम्भ करते हुए कहा हमारी संगठन की सभी पदाधिकारी एवं सदस्य को गुलाल लगाकर आज का होली मिलन समारोह को प्रारंभ किए साथ ही साथ उन्होंने हमारे इस संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकता बनाकर रहने की सलाह दी और अगले महीना जांजगीर में होने वाली प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह के विषय में भी चर्चा किया गया उसके बाद हमारे संगठन की सभी सदस्य आपस में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली कार्यक्रम को संपन्न किया साथ ही साथ सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी उसी प्रकार हमारी ब्लॉक् अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद डडसेना ने संगठन के सभी सदस्य को गुलाल लगकर गले मिलते हुये होली की हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।स्वल्पाहार पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ जर्नलिस्ट वेलफेयर बम्हनीडीह के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद डडसेना ,प्रवक्ता जितेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष हेमन्त जयसवाल, एकांश पटेल,भोजेन्द्र धीवर,मोतीलाल कश्यप ,सरोज यादव, अनिता दुबे, जीवन लाल साहू,धनेश्वर , उमेश दुबे,रत्नेश कश्यप, एवं यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।


- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
