जितेंद्र तिवारी

बिर्रा :- शासकीय उद्यान रोपणी करनौद में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है,यहां महज कागजों में भौतिक सत्यापन करके गेदे कि खेती कि जा रही है,जबकि जमीनी हकीकत कुछ और नजर आती हैं।यहां पदस्थ आर.आर.आत्रे (आर.एच.ओ०)द्वारा अनुदान राशि को वारा-न्यारा करने के लिए यह खेल किया जा रहा है।

दरअसल पुरा मामला करनौद उद्यान का है जहां राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2021-22 के तहत गेंदा फसल लगना हैं जिसमें किसानों को प्रोत्साहन के लिये अनुदान राशि भी दी जानी है, लेकिन इसी अनुदान राशि को लेकर उद्यान के कर्मचारियों द्वारा बड़ा खेल किया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार किसान परदेशी के 0.500 हेक्टेयर निजी भूमि में गेंदा का खेती करने के नाम पर लागत 34648 रुपये बताया गया जिसपर 8000 रुपये अनुदान की अनुशंसा कर्मचारी द्वारा कि गई है,जबकि हकीकत इसके उल्टा हैं मौके पर ग्रामीण द्वारा गेदे कि खेती ही नहीं गई है,उघान के कर्मचारियों आर.आर.आत्रे द्वारा कागजों में ही फर्जी भौतिक सत्यापन करके गेदे कि खेती दर्शाते हुए अनुदान राशि कि अनुशंसा कि गई है,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फर्जी भौतिक सत्यापन के एवज में उनके द्वारा मोटा रकम कमीशन लिया जाता है।
भनक लगते ही कारनामा छुपाने कि कोशिश-
वहीं जब इस मामले कि खबर मीडिया को लगी तो उघान के कर्मचारी आत्रे द्वारा अपने करतूत को छुपाने कि भरपूर कोशिश कि गई,उनके द्वारा खेत में गेदे के 20-30 पेड़ लगाकर औपचारिकता निभाने कि कोशिश कि गई,लेकिन उसकी करतुत आखिरकार सामने आ ही गई,मिली जानकारी के अनुसार योजना के तहत गेदे कि खेती करने पर अलग-अलग किस्तों में हजारों रुपये अनुदान राशि सरकार द्वारा दी जानी है वहीं उघान के कर्मचारी आत्रे द्वारा अनुदान कि राशि को हड़पने के लिये यह बड़ा खेल किया जा रहा है,सूत्रों से मिली जानकारी के यदि सही ढंग से यदि जांच हो जाये तो कई किसानों के नाम पर फर्जी भौतिक सत्यापन करके हजारों-लाखों रुपये फर्जी तरीके से प्राप्त करने का खुलासा हो सकता है।
*किसान द्वारा गेदे कि खेती करने कि जानकारी दी तो भरोसा करके मेरे द्वारा अनुदान राशि कि अनुशंसा कि गई,राशि अभी जारी नहीं हुआ है*
*आर.आर.आत्रे (RHEO) शासकीय उघान रोपणी करनौद*
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

