रायगढ़, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के पंजीकृत समस्त कृषकों को पीएम किसान पोर्टल में ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। उप संचालक कृषि हरीश राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा पीएम किसान योजना का लाभ सही पात्र कृषकों को देने एवं फर्जीवाड़े को रोकने हेतु ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है। इस हेतु पीएम किसान पोर्टल पर भी ई-केवाईसी अपडेट के लिए आप्शन दे दिया गया है। ई-केवाईसी करवाने हेतु पंजीकृत कृषक स्वयं पीएम किसान पोर्टल में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते है या लोक सेवा केन्द्र/लोक सेवा सेंटर (सीएससी)के माध्यम से भी सत्यापन करवा सकते है। कृषक द्वारा पोर्टल में ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 है। शासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि तक आधार कार्ड नंबर का सत्यापन ई-केवाईसी नहीं कराने वाले कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त की राशि प्रदाय नहीं की जाएगी।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
