रायगढ़/जिले के में अब सरकारी कर्मचारियों को बिना पूर्वानुमति के छुट्टियां नही मिलने वाली। क्योंकि आगमी माह में छत्तीसगढ़ विधानसभा का तेरहवां सत्र 7 से 25 मार्च 2022 तक आहूत है।
जिस पर कलेक्टर शभीम सिंह ने उक्त सत्र में प्राप्त विधानसभा प्रश्नों का उत्तर तैयार कराकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर शासन को उपलब्ध कराने हेतु अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

इस अवधि में प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्नों/ध्यानाकर्षण सूचना के संबंध में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ/कार्यरत समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आदेशित किया गया है, कि वे समक्ष प्राधिकारी के पूर्वानुमति के बिना न ही अवकाश पर रहेंगे और न ही मुख्यालय से बाहर रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




