माघी पूर्णिमा मेले में विधिक सहायता एवं सलाह केंद्र का शुभारंभ किया गया
जितेंद्र तिवारी
शिवरीनारायण में 16फरवरी से 01 मार्च तक आयोजित होने वाले माघी पूर्णिमा मेले में जिला सत्र न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष-श्री जगदम्बा राय के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव-श्री गीतेश कौशिक, ब्यवहार न्यायाधीश एवं तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष नवागढ़-पायल टोपनो के द्वारा शिवरीनारायण मेले में विधिक सहायता एवं सलाह केंद्र में स्टॉल लगाकर विधिवत शुभारंभ किया गया।स्टॉल में लोगों को कानून से सम्बंधित पाम्पलेट वितरण कर जानकारियां प्रदान की जा रही है।जिला सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जगदम्बा राय द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि स्टॉल में पैनल अधिवक्ता-जितेंद्र तिवारी,एम. आर.कश्यप, देव प्रसाद साहू,शत्रुहन बंजारे, भुवनेश्वर बंजारे एवं पैरालीगल वालिंटियर दोपहर 12 बजे से रात्रि 08 बजे तक निःशुल्क कानूनी जानकारियां व सलाह देंगें। पैनल अधिवक्ता-जितेन्द्र तिवारी द्वारा स्टॉल में आने वाले लोगों को निःशुल्क विभिन्न कानूनी जानकारियां जैसे-बाल विवाह, घरेलू हिंसा, टोनही प्रताड़ना, भरण पोषण माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक, बालश्रम, अनुसूचित जाति अनसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989,दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961,लिंग चयन प्रतिषेध आदि विषयों से सम्बंधित पाम्पलेट वितरण किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव-श्री गीतेश कौशिक के द्वारा जन सामान्य के मध्य वितरण के लिए विभिन्न कानूनी जानकारी, निःशुल्क विधिक सहायता की पात्रता, विधिक सेवा के महत्वपूर्ण योजनाओं के पाम्पलेट उपलब्ध कराये गये हैं।प्रथम दिवस करीब 745 लोगों को कानूनी जानकारियां,विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान की गई।। इस अवसर पर प्रमुख रूप से-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गीतेश कौशिक, ब्यवहार न्यायाधीश एवं तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण नवागढ़ के अध्यक्ष-पायल टोपनो, पैनल अधिवक्ता-जितेन्द्र तिवारी, एम. आर.कश्यप, देवप्रसाद साहू,शत्रुहन बंजारे,भुवनेश्वर बंजारे,लक्ष्मी जायसवाल, पैरालीगल वालिंटियर-संतोष कश्यप, राजेश कश्यप, राजस्व निरीक्षक द्वय-दिनेश चंद्रवंशी,किशोर सिदार,रीडर अरविंद कुमार यादव,प्रोसेस सर्वर-पंकज खूंटले, कोटवार-लीला राम कश्यप, प्रकाश सहिस, शिव कुमार चौहान, रामबली साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
