जितेंद्र तिवारी

बिर्रा-आदर्श ग्राम मल्दा ( बिर्रा ) मे आयोजित श्रीमद भागवत की कथा पंचम दिवस गोवर्धन पूजा व श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर चित्रण किया गया। पंचम दिवस की कथा में कथाव्यास कीर्तिकुमार पाण्डेय जी द्वारा पूतना उद्धार से प्रारम्भ की गईं! उसके बाद कंस द्वारा भेजे गए बकासुर, अघासुर इत्यादि दैत्यों की संघार की कथा सुनाई गईं!अघासुर प्रसंग मे ब्रम्हा जी का मोह एवं भगवान द्वारा उनके मोह भंग की कथा कही गईं! पुनः शरद ऋतू, के प्रसंग मे गोपियों द्वारा कात्यायनी माता की पूजा का वर्णन किया गया इस कथा मे श्री कृष्ण द्वारा चीरलीला के माध्यम से गोपियों के अज्ञानता रूपी चीरहरण की लीला सुनाई गईं!फिर भगवान द्वारा अग्नि पान करके अग्नि देव का अभिमान के पतन की कथा कही गईं! फिर इंद्र के अभिमान के पतन के लिए भगवान द्वारा गोवर्धन पूजा की लीला करके इंद्र के अभिमान पतन की कथा सुनाई गईं! एवं श्री गोवर्धन की झांकी पूजा आरती के साथ पंचम दिवस की कथा विश्राम की गईं! श्री व्यास जी ने बताया कल (आज छठवें दिन) रुक्मणि मंगल की कथा सुनाई जायेगी एवं सुन्दर झांकी एवं मधुर गीत भजनो के साथ श्री कृष्ण रुक्मणि विवाह उत्सव मनाया जायेगा!मुख्य यजमान फेकूसिंह कश्यप जी ने श्रोताओ से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर भगवान की अमृत कथा श्रवण कर कृतार्थ होवें!
- मिर्च की खेती से बदली दशमत की तकदीर, 40 क्विंटल उत्पादन से 2 लाख की बिक्री… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प अभियान: कोतरी में स्वच्छता, बरमकेला में स्वास्थ्य शिविर… - September 23, 2026
- उज्ज्वला ने बदली शारदा बाई की रसोई, धुएं से मिली राहत.. - September 23, 2026
