बिर्रा- वैसे तो भगवान की पूजा और कथा का पुण्य लाभ हमेशा मिलता है परंतु 12 महीने में माघ मास पूजा अर्चना कथा श्रवण के लिए सर्वोत्तम महीना माना गया है। उक्त बातें श्री सत्यनारायण व्रत कथा में आचार्य पंडित जितेंद्र तिवारी ने कथा महात्म्य को विस्तार से समझाते हुए कहा कि “भगवान की कथा और मनुष्य की जीवन की व्यथा” का कभी अंत नहीं होता इसलिए मन की शुद्धि एवं भगवान के प्रति आस्था बनाएं रखने के लिए कभी भी आप कथा श्रवण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पिछ्ले दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते पंडितों का भी धंधा मंदा हो गया था।पर भगवान की कृपा से जिन्दगी पटरी पर लौट रही है।आज माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को राधेश्याम केशरवानी परिवार द्वारा आयोजित सत्यनारायण व्रत कथा में किर्तन भजन के साथ श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया। कथावाचक पं.जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि भगवान की कृपा से दुखों- संकटों का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि ऐश्र्वर्य-सम्पन्नता प्राप्त होती है।कथा श्रवण करने शोषक प्रसाद केशरवानी,अवि,साकेत,नानू सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।


- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




