रायगढ़/आज रायगढ़ रेलवे स्टेशन में उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब लोको पायलट एवम गार्ड के एक दल ने अपनी सुरक्षा की माँग को लेकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

दरअसल पूरा मामला ओड़िसा से जुड़ा हुआ है। जहाँ एक गार्ड की मौत अहमदाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आने से हो गई। मृतक गार्ड स्थानीय कोतरा रोड अटल आवास कॉलोनी स्थित एक मकान में रहता था। वह मालगाड़ी के डिब्बों को कंबाइन करने का कार्य लजकुरहा जक्शन (बेलपहाड़ के नजदीक) में किया करता था। जब उसने मलागड़ी के डिब्बो को कंबाइन करके वापस लौट रहा था। तभी भोर सुबह 4 बजे के समीप अहमदाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इधर रायगढ़ स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों को जब साथी की मौत की सूचना लगी। तभी से गुस्से का ज्वार आंदोलन का स्वरूप ले लिया। फिर क्या था सभी लोको पायलट और गार्ड्स ने जीआरपी थाने के सामने केबिन से बाहर आगये और प्लेटफॉर्म एक पर नारेबाजी सहित हो हंगामा करना प्रारम्भ कर दिया। बताया यह भी जा रहा है कि यह आंदोलन देर शाम तक चल ही रह है।
जहाँ साथी गार्ड जे के ठाकुर की मौत से नाराज आंदोलनकारियो ने रेल पटरी के ऊपर भी उतर कर प्रदर्शन किया।वही इस आन्दोलन से कई यात्री गाड़ियों जैसे साउथ बिहार डाउन समेत माल गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रही।बरहाल पूरे मामले में जांच चल रही है।रेलवे प्रशासन इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है।
- मंत्री गुरु खुशवंत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में होगा विराट वैष्णव सम्मेलन… - October 3, 2026
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
