जगन्नाथ बैरागी

महान गायिका लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन देर रात हो गया. भारत रत्न, स्वर कोकिला, संगीत की मलिका..और न जाने कितने नामों से अपनी आवाज के दम पर करोड़ो दिलों पर राज करने वालीं लता मंगेशकर के निधन की खबर से पूरा देश स्तब्ध है.
मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ाई गई-
लता मंगेशकर की उम्र 92 साल थीं. लता मंगेशकर के निधन के बाद मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अस्पताल के बाहर पुलिस का बंदोबस्त है. लता जी के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कू किया, ”देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है. पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है. वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी.”
देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। – Nitin Gadkari (@nitin.gadkari) 6 Feb 2022
बीती देर रात तक उनका हालचाल जानने वालों का अस्पताल में आना-जाना लगा रहा. श्रद्धा कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरी, मधुर भंडारकर समेत कई सिने जगत के लोग अस्पताल पहुंचे थे. वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी हॉस्पिटल जाकर उनकी सेहत की जानकारी ली थी और उनके परिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश दिया था.
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026
- सारंगढ़:आयरन की कमी पर जागरूकता: सही इलाज और संतुलित आहार से सुमित्रा ने जीती एनीमिया की जंग… - June 15, 2026

