अजीत यादव

मुंगेली:- पुराणों के अनुसार भगवान शनिदेव को 33 देवताओं में से एक भगवान सूर्य का पुत्र माना गया है एवं उनकी बहन का नाम देवी यमुना है। हिंदुस्तान की प्रसिद्ध नदियों में से एक यमुना नदी का नाम शनिदेव की बहन के नाम से रखा गया है।ऐसी मान्यता है भगवान शनिदेव महाराज जी को कर्मफ़ल दाता कहा जाता है मनुष्यों को उनके कर्म के फलस्वरूप दंड या फ़ल देतें हैं जहाँ भगवान शनिदेव दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं के दुख दूर हो जाते हैं।
मुंगेली के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड पर बने भगवान शनिदेव मंदिर विराजमान हैं। मुंगेली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शनिदेव का मंदिर स्थापना दिवस पर प्रातः विधिविधान के साथ काल के शुभ मुहूर्त में गौरी गणपति कलश नवग्रह 16 प्रकार की पूजा से अभिषेक किया गया।
16 साल पहले 3 फ़रवरी 2006 को मुंगेली शहर के प्रतिष्ठित नागरिक स्व.जितेंद्र चौरसिया के द्वारा भगवान शनिदेव की मंदिर स्थापना की गई थी।
स्वर्गीय चौरसिया जी की पत्नी प्रामिला चौरसिया और उनके परिवार की उपस्थिति में भगवान शनिदेव की मंदिर स्थापना दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। भगवान शनिदेव मंदिर के पुजारी नवीन सिंह ठाकुर एवं मंदिर परिवार के सदस्यों के द्वारा सुबह से तैयारियों में लगे रहे विधि विधान के साथ पूजा पाठ,हवन यज्ञ किया गया। उक्त स्थापना दिवस पर प्रामिला चौरसिया पूर्व पार्षद ,पुजारी नवीन ठाकुर ,विजय शर्मा पुजारी ,अवधेश पाठक, शुभम चौरसिया, शिवम चौरसिया, अनिल तंबोली, संदीप जैन, ईश्वर पटेल,अजीत यादव,,रामराज सिंह,फत्ते सिंह सहित मंदिर परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
