मनोज अग्रवाल

जैजैपुर/50 किलो गांजा के साथ जैजैपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है. जब्त 50 किलो गांजा की कीमत 3 लाख बताई गई है. बता दें, इन गांजा तस्करों की तलाश, रायगढ़ जिले की सारंगढ़ पुलिस को भी थी.जैजैपुर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि मुखबिर से सोननदी पुल के पास चोरभट्ठी-बंसुला मार्ग पर कार से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी कर कार में भर करके ले जाए जा रहे 50 किलो गांजा के साथ 4 आरोपियों हेमन्त चन्द्रा, विक्रम चन्द्रा, ओमप्रकाश चन्द्रा और राकेश चन्द्रा को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी बोड़सरा, चोरभट्ठी और नवागांव के रहने वाले हैं.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
