रायगढ़, पंचायत निर्वाचनों के अंतर्गत जिला पंचायत रायगढ़ के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 25 के लिए हुए उप निर्वाचन में जिला पंचायत सदस्य के रूप में बलवंत तिग्गा निर्वाचित हुए। 20 जनवरी को हुए मतदान के पश्चात 24 जनवरी को परिणामों की अधिकारिक घोषणा की गई। जिसके पश्चात कलेक्टर भीम सिंह ने बलवंत तिग्गा को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत रायगढ़ के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 25 के सदस्य के उप निर्वाचन में तीन अभ्यर्थी शामिल थे। जिनमें श्री बलवंत तिग्गा को 7333, श्री नृपलाल राठिया को 7242 व श्री स्वराज रोहिणी प्रताप सिंह राठिया को 4781 मत मिले।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

