बोग ब्रेकिंग: भाजपा के हाथ से छिनी एक और नगर सरकार.. पत्थलगांव में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास..
जशपुर। जशपुर जिले की पत्थलगांव नगर पंचायत अध्यक्ष सुचिता एक्का के विरोध में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। भाजपा के नौ पार्षद और कांग्रेस के महज पांच पार्षद होने के बावजूद भाजपा अपने अध्यक्ष को नहीं बचा पाई।
छत्तीसगढ़ में एक और नगर पंचायत को सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के हाथ से छीन लिया है। जशपुर जिले की पत्थलगांव नगर पंचायत अध्यक्ष सुचिता एक्का के विरोध में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। भाजपा के नौ पार्षद और कांग्रेस के महज पांच पार्षद होने के बावजूद भाजपा अपने अध्यक्ष को नहीं बचा पाई। अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 12 मत पड़े जबकि विरोध में केवल 3 मत ही पड़े।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पत्थलगांव के पार्षदों ने मिलकर नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जिला मुख्यालय में सौंपा था। 24 जनवरी को वोटिंग की तिथि तय की गई थी। आज अनुविभागीय अधिकारी की उपस्थिति में पार्षदों ने अपना मत डाल कर नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष सूचिता एक्का को पद से हटा दिया। अध्यक्ष के समर्थन में 3 और विरोध में 12 मत पड़े। इस प्रकार पत्थलगांव नगर पंचायत में काबिज भाजपा की सरकार गिर गई और अब आगे कौन काबिज होगा यह भविष्य के गर्भ में है। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से पार्षद बहुत ही नाराज चल रहे थे और उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता तो खुलकर अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा था कि नगर में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है और केवल कमीशनखोरी ही पंचायत में चल रहा है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
