रायगढ़, कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन एवं यूनिसेफ और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आज कलेक्टोरेट परिसर से रोको और टोको अभियान की शुरूआत की गई है। अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी एवं एसडीएम रायगढ़ युगल किशोर उर्वशा ने रोको और टोको अभियान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए चौक-चौरोहों, गार्डन एवं सार्वजनिक स्थलों में लोगों को मास्क लगाने, प्रथम, द्वितीय डोज, बुस्टर डोज लगाने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करवाने के लिए रोको और टोको अभियान टीम कार्य करेगी।
अपर कलेक्टर श्री कुरूवंशी ने रोको और टोको अभियान टीम को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बेहतर कार्य करने के लिए कहा है। रोको और टोको टीम में बालिकाओं की सहभागिता पर हर्ष जताते हुए उन्होंने बालिका दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर डीपीएम भावना महलवार, सीपीएम डॉ.राकेश वर्मा, एनएसएस के जिला संगठक भोजराम पटेल, यूनिसेफ के डीएमसी शशांक शर्मा, यूनिसेफ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वास्थ्य विभाग सहित के.जी.कॉलेज, पी.डी.कॉलेज रायगढ़, किशोरी मोहन त्रिपाठी महिला महाविद्यालय, उत्तम मेमोरियल कॉलेज के एनएसएस वॉलिंटियर्स एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।

- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

