रायगढ़, कलेक्टर भीम सिंह ने जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कम लक्षण वाले कोविड मरीज और जिनके घरों में होम आईसोलेशन की सुविधा नहीं है एवं जो लोग होम आईसोलेशन के नियमों का पालन नहीं कर पा रहे है। ऐसे मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाने हेतु सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी को निर्देशित किया था।
कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार केआईटी कालेज को कोविड केयर सेंटर बनाये जाने को लेकर सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी ने आज प्रात: कालेज का निरीक्षण किया। जहां नगर निगम को वहां की साफ-सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह आदिवासी विकास विभाग, वन, विद्युत एवं स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान सीपीएम डॉ.राकेश वर्मा सहित कालेज के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
