छत्तीसगढ़ . बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के टेमरी गांव से एक बुजुर्ग की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग का शव घर के बरामदे में रक्तरंजित हालत में पड़ा हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना आज सुबह की बताई जा रही है। क्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात आरोपियों ने मृतक के मोटरसाइकिल को भी लेकर फरार हो गए हैं। मृतक का नाम मेलु राम साहू उम्र 75 वर्ष बताया जा रहा है।

आरोपियों के द्वारा बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




