रायगढ़, कोविड संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर फ्रंटलाइन, हेल्थ वर्कर्स तथा को-मॉर्बिड व्यक्तियों के लिए कोविड टीके की प्रिकॉशन डोज लगाने की आज जिले में शुरूआत हुई है। टीकाकरण के इस चरण में ऐसे सभी फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर व 60 वर्ष से अधिक उम्र के कोमोर्बिड व्यक्ति जिनका प्रथम एवं द्वितीय चरण का टीकाकरण हुए 9 माह पूरे हो चुके है, को टीका लगाया जा रहा है। प्रिकॉशन डोज टीकाकरण के पहले दिन जिले में 01 हजार 940 लोगों ने टीका लगवाया।

कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी ने टीकाकरण केन्द्रों का मुआयना किया और प्रिकॉशन डोज के लिए पहुंचे लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अत्यधिक महत्वपूर्ण है इसलिए नियत तिथि में टीकाकरण अवश्य कराएं, साथ ही दूसरे पात्र लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि रायगढ़ शहर के साथ पूरे जिले में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को पहले कोविशील्ड या कोवैक्सिन में से जिस टीके की दोनों खुराक लगी होगी उसी टीके का डोज ही लगेगा। इसके अतिरिक्त टीकाकरण की जानकारी के लिये नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भी संपर्क किया जा सकता है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल से मिले आंकड़ों अनुसार शाम 5.30 बजे तक जिले में 01 हजार 940 लोगों को पहले दिन प्रिकॉशन डोज लगाया गया। जिसमें विकासखण्डवार घरघोड़ा में 130, सारंगढ़ में 330, बरमकेला में 387, खरसिया में 199, तमनार में 205, लोईंग में 115, पुसौर में 214, धरमजयगढ़ में 124, लैलूंगा में 12 और रायगढ़ शहरी में 224 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाया गया।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
