नई दिल्ली: मोदी सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र में बदलाव करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले पर कैबिनेट के मंत्रियों ने भी मुहर लगा दी है। नए नियम के अनुसार अब लड़कियों की शादी 18 नहीं 21 साल में होगी। लेकिन मोदी सरकार के इस फैसले पर देश की कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने विरोध जताया है। इसी कड़ी में एआईएमआईएम चीफ असुद्ददीन ओवैसी ने भी इस बदलाव पर सवाल खड़े किए हैं।
ओवैसी ने कहा है कि अब केन्द्र ने महिलाओं के लिए शादी की कानूनी उम्र बढ़ाकर 21 साल कर दी है। कानून के मुताबिक आप 18 साल की उम्र में किसी महिला के साथ यौन संबंध बना सकते हैं, लेकिन 18 साल की उम्र में उससे शादी नहीं कर सकते? शादी में मोदी को समस्या क्या है? ओवैसी ने केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा, अब भाजपा कहेगी ओवैसी और मुसलमान महिलाओं के फायदे के लिए बात नहीं करते मोदी जी, आप हमारे चाचा कब बने? चाचा बस बैठकर सवाल पूछते हैं, अब चाचा कह रहे हैं शादी मत करो
दरअसल यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए एआईएमआईएम चीफ असुदद्दीन ओवैसी मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किया तो वहीं पीएम मोदी पर भी तंज कसा। जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा मैं यहां आप सभी से अपील करने के लिए हूं कि यूपी के 19 प्रतिशत मुसलमानों को अपनी राजनीतिक ताकत, नेतृत्व और भागदारी की जरूरत है, ताकि हमारे युवाओं को सम्मान, शिक्षा मिल सके, साथ ही अत्यााचार और भेदभाव को भी रोजा जा सके। ओवैसी ने मंच से पूछा, मुसलमान कब जागोगे?
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
