नई दिल्ली। नवी मुंबई के एक स्कूल में एक साथ 16 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी छात्र 8वीं कक्षा से लेकर 11वीं तक के छात्र हैं। स्कूल में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग की जा रही है। स्कूल के सभी 600 छात्रों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

स्कूल में कोरोना संक्रमण का कतर से कनेक्शन निकला है। नवी मुंबई नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस स्कूल में पढ़ रहे एक छात्र के पिता कुछ दिन पहले कतर से भारत लौटे थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सावधानीवश पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट किया।
इस टेस्ट में विदेश से आने वाले शख्स का कोरोना रिपोर्ट तो निगेटिव निकला लेकिन उनके बेटे का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव था। इसके बाद ये बच्चा जिस स्कूल में पढ़ता था उसके संपर्क में आने वाले सभी बच्चों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें 16 छात्र कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब स्कूल प्रशासन पूरे स्कूल के बच्चों का कोरोना टेस्ट करवा रही है।
बता दें भारत में भी कोरोना का नया वैरिएंट दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। देश में अब तक के कुल केसों की बात करें तो आंकड़ा 113 पर पहुंच चुका है। देश में अब तक के कुल केसों की बात करें तो आंकड़ा 113 पर पहुंच चुका है।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

