जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सारंगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के धान कोचिये क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं और किसानों से ओने पौने दामों पर धान की खरीदी कर सोसायटी में सांठगांठ करके बेचने का प्रक्रिया जारी कर दिया है। वही आज एक ताजा मामला सारंगढ़ का है जहां भूषण चंद्र नामक व्यक्ति दो ट्रैक्टर धान लेकर बेचने के लिए आ रहे थे। मुखबिर की सूचना मिलने पर नायाब तहसीलदार ने सुलोनी एवं सुंदरा भाटा के बीच में दो ट्रैक्टर धान बेचने के लिए आ रहा है जहां मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक से पूछताछ किया गया तो वह धान बड़े गुन्तली भूषण चंद्रा का बताया गया जहां धान को जप्त कर मंडी में रखा गया है। जहां सारंगढ़ एसडीएम ने बताया कि मंडी अधिनियम के तहत उसमें कार्यवाही की जाएगी वही मंडी अधिकारी ने बताया कि यह धान लगभग 96 क्विंटल है और अधिकारी चुनावी ड्यूटी में होने के चलते इसे मंडी में जप्त कर रखा गया है।

- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

