मायके से वापस नहीं आ रही पत्नी कहकर फंदे पर झूल गया युवक… छोटे भाई ने बचा ली जान…
कोटा. कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी में एक 24 वर्षीय युवक फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था. इसी बीच युवक की बड़ी बहन ने उसे फांसी लगाते हुए देख लिया. जिसके बाद उसने तुरंत ही परिवार वालों को आवाज लगाते हुए फांसी में लटक रहे अपने छोटे भाई की जान बचा ली.
गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी जिसके बाद डायल 112 घटना स्थल पर पहुँच कर दुलार पटेल पिता मनुराम पटेल 24 वर्ष निवासी ग्राम खैरझिटी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे.
मिली जानकारी के अनुसार दुलार पटेल की पत्नी मायके चली गई है जो कि वापस नहीं आ रही है. पत्नी मायके से वापस नहीं आ रही, इससे छुब्ध होकर घर के कमरे में फांसी लगा रहा था. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में युवक का उपचार जारी है. डॉक्टरों ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है.
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
