रायगढ़, छ.ग.शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी आदेशानुसार रायगढ़ जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को कलेक्टर रायगढ़ के अनुमोदन उपरांत संबंधित अनुविभाग के एसडीएम व तहसीलदार के प्रकरण पश्चात पात्र पाए गए 5 मृतकों के नजदीकी वारिसानों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर कार्यालय, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील घरघोड़ा एवं तमनार अंतर्गत 5 व्यक्ति जो कोविड से मृत्यु पश्चात पात्र पाए गए इनमें ग्राम-बुडिया के दुर्योधन सिदार, तमनार के राजू बहिदार एवं सूरजमती बहिदार, मिलूपारा के नीलमणी पटेल एवं ललित कुमार शुक्ला शामिल है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
