रायगढ़। दिनांक 13/12/2021 को सरिया पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर सरिया बस स्टैण्ड शनि मंदिर के पास सट्टा पट्टी लिखते हुए सरिया के सुरेश शर्मा को पकड़ा गया है । सुरेश शर्मा से सट्टा नामक जुआ के दाव में लगे नगदी रकम 1,150 रूपये एवं एक सफेद कागज में अंको में रूपये पैसो का दाव लगा सट्टा-पट्टी तथा एक पुरानी इस्तेमाली डाट पेन की जप्ती की गई है । आरोपी पर धारा 4(क) जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है । आरोपी पर इस साल यह तीसरी कार्रवाई सरिया पुलिस द्वारा की गई है । थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा आरोपी सुरेश शर्मा पिता रामप्रताप शर्मा उम्र 48 वर्ष सा0 सरिया वार्ड क्र0 12 थाना सरिया को सट्टा-पट्टी नहीं लिखने की चेतावनी दी गई है ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
