जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के निर्देशानुसार रायगढ़ के ग्राम पंचायत बालमगोड़ा में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय किसान संगोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
राज्य स्तरीय किसान संगोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, भूमि एवं जल प्रबंधन, पड़त भूमि विकास, कृषि वानिकी, मसाला एवं औषधि पौधों की खेती, मशरूम की खेती, मृदा स्वास्थ्य तथा कृषि में नवाचार विषयों पर विषय-विशेषज्ञों एवं कृषि अधिकारियों ने तकनीकी जानकारी दी। इस दौरान कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र रायगढ़ का सहयोग रहा है।
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय किसान संगोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी का समापन 15 दिसम्बर को होगा। इस मौके पर डॉ.कृष्ण कुमार साहू, प्रमुख वैज्ञानिक मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग कृषि महाविद्यालय रायपुर, नोडल अधिकारी श्री खेमादास महंत विषय विषय वस्तु विशेषज्ञ, (मृदा विज्ञान) कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ उपस्थित रहेंगे।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
