जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। विगत कुछ सालों से गाताडीह सेवा सहकारी समिति और विवादों का चोली दामन का रिश्ता है। चाहे धान के रकबा में बढोत्तरी की बात हो, या धान बेचने में समस्या या वित्तीय मामलों में विवाद गाताडीह सोसायटी हमेशा विवादों में रहती है। वर्तमान में नया बखेड़ा टोकन को लेकर प्रबंधन समिति द्वारा किया जा रहा है,जिस पर अन्नदाता परेशान औऱ नाराज हैं। नाराज़गी इस कदर की शांति के देवता कहे जाने वाले किसानों ने आज चक्का ही जाम कर दिया है।
क्या है पूरा मामला-
चूंकि छत्तीसगढ़ शासन ने सभी उपार्जन केंद्रों को स्पस्ट निर्देशित किया था कि किसानों को धान विक्रय करते समय कोई असुविधा ना हो इसके लिए बाकायदा रोस्टर और टोकन सिस्टम लागू कर धान खरीदी किया जाये।

किसानों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार को रोस्टर के हिसाब से लेन्धरा और मचलाडीह के किसानों का नम्बर धान बेचने का था। लेकिन प्रबंधक, महेंद्र और नोडल अधिकारी की मनमानी के चलते ग्राम उच्चभिट्ठी के लगभग आधे से अधिक किसानों को भी धान लाने हेतु प्रबंधक और नोडल के द्वारा कह दिया गया था। जिस पर लेन्धरा और मचलाडीह के किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं,और गुस्सा,और दुख का आलम यह है कि मजबूरी में किसानों ने रोड लर धरना देकर चक्का जाम कर दिया है। खबर लिखते तक प्रशासनिक कर्मचारी किसानों को समझाईश देने मौके पर पहुंच गए हैं।
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
