दिल्ली। भारत की हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स बन गईं हैं। भारत ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का टाइटल जीता है। इससे पहले 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थीं। ग्रैंड फिनाले इजरायल के दक्षिणी शहर इलात में हुआ।

हरनाज संधू पेशे से एक मॉडल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। हरनाज संधू ने पूरी दुनिया से चुनकर आई खूबसूरत लड़कियों को मात देकर मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया है।

हाल ही में उन्होंने ‘लिवा मिस दिवा यूनिवर्स 2021’ का खिताब भी जीता था। इससे पहले हरनाज कौर संधू Femina Miss India -2019 के ग्रैंड फिनाले में पहुंची थी। सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज (GCG) की स्टूडेंट हरनाज कौर संधू मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली हैं। अब उनका पूरा परिवार मोहाली में रहता है।
- टेंपरेचर के साथ बढ़ी शराब की खपत : छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में गटक गए 41 करोड़ रुपये की दारु… - April 27, 2026
- छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में होंगे कई बदलाव, अनिवार्य होगा मंत्रोच्चार, योग और वैदिक गणित से लेकर एआई तक शामिल… - April 27, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस गांव में पहली बार पहुंची बिजली, लोग बोले- ‘खुशी के मारे नींद नहीं आई’ - April 27, 2026
