रायगढ़ । कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में चंद्रपुर स्थित महानदी कलमा बैराज में एन.डी.आर.एफ.के 25 जवान एवं नगर सेना आपदा बल रायगढ़ के 25 जवान द्वारा आज संयुक्त मॉक ड्रील का आयोजन किया गया।


महाबीर मोहंती इंस्पेक्टर, नकुल मंडन सब इंस्पेक्टर एनडीआरएफ 3 वाहनी मुंडली कटक उड़ीसा द्वारा फिजिकली रूप से मोटर बोट, लाईफ बाय, लाईफ जैकेट एवं अन्य उपकरण के माध्यम से मॉकड्रील कर डेमो दिया गया। इस मौके पर एनडीआरएफ के वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी एवं जवानों द्वारा स्थानीय नागरिकों को जागरूक करने हेतु बाढ़ बचाव कार्य के बारे में जानकारी दी गई।

उक्त कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन से रोहित कुमार सिंह जिला आपदा अधिकारी, बी.कुजूर जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी रायगढ़, अनुज कुमार पटेल तहसीलदार बरमकेला, प्रकाश पटेल तहसीलदार पुसौर, सुभाष चतुर्वेदी उप निरीक्षक नगर सेना, राजस्व निरीक्षक बरमकेला, ग्राम कलमा के सरपंच, प्राथमिक शाला प्रधानाचार्य स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिकगण उपस्थित थे।

- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
