रायगढ़, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत गत दिवस जिला टीकाकरण अधिकारी के अध्यक्षता में यू.एन.डी.पी. के सहयोग से जिले के समस्त कोल्ड चैन हेन्डलरों का प्रशिक्षण कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आरोग्यम् सभागृह में संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण में नियमित टीकाकरण अंतर्गत प्रदान की जाने वाली समस्त वैक्सीन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान गयी। साथ ही टीकाकरण अंतर्गत वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक की ऑनलाईन एन्ट्री ईविन के नये वर्जन के माध्यम से किये जाने हेतु रायगढ़ जिले के समस्त विकासखण्ड़ एवं शहरी क्षेत्र के कोल्ड चेन पाईन्टों में पदस्थ कोल्ड चेन हेन्डलर एवं लिंक पर्सन को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.भानूप्रताप पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती भावना महलवार, बिलासपुर से यू.एन.डी.पी.के प्रोजेक्ट ऑफिसर, श्री चोलेश्वर सिंह पटेल सहायक जिला टीकाकरण अधिकारी, कुमारी सूरजमनी बारिक जिला वैक्सीन स्टोर प्रबंधक, हलधर यादव कोल्ड चैन टेक्निशियन, पंकज मिश्र व्ही.सी.सी.एम एवं सुनील कुमार पटेल सचिवीय सहायक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ

- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
