रायगढ़:- रायगढ़ जिले के नगर पंचायत सरिया में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जांएगे। सरिया नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 04 सवरा पारा में एक व्यक्ति के घर के सामने नाली के पास का नजारा देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। दरअसल, सुबह 11 बजे नाली में एक नवजात शिशु की लाश मिली है। नाली में एक नवजात बच्चे को देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना सरिया पुलिस को दी। नवजात के शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं अब इस घटना के बाद पुलिस नवजात के शव को नाली में छोड़ने वालों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि नवजात शिशु के मामले में छानबीन की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




