दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की समस्या के कारण स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया है। दिल्ली सरकार का यह आदेश कल यानि शुक्रवार से लागू होगा। आज भी कई जगह प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहा, दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में यह लेवल 600 को पार कर गया है।

नई दिल्ली, दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की समस्या के कारण स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया है। दिल्ली सरकार का यह आदेश कल यानि शुक्रवार से लागू होगा। आज भी कई जगह प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहा, दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में यह लेवल 600 को पार कर गया है।

प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट लगातार सुनवाई कर रहा है, कोर्ट में गुरुवार को भी सुनवाई हुई, जिसमें स्कूलों के खुले होने का मुद्दा उठा, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा कि प्रदूषण के बीच स्कूलों को क्यों खोल दिया गया? सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि बड़े लोग घर से काम कर रहे हैं, ऐसे में बच्चे सुबह धुंध में स्कूल क्यों जा रहे हैं?
कोर्ट ने कहा कि आप कह रहे हैं कि बच्चे के अभिभावक अगर स्कूल भेजना चाहते हैं तो भेजें, नहीं तो न भेजें। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा है कि वह स्कूल और दफ्तर खोलने को लेकर अपना पक्ष रखे, सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद दिल्ली सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने स्कूलों के बंद किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ”वर्तमान में प्रदूषण के स्तर के चलते दिल्ली के सभी स्कूल कल से अगले आदेश तक बंद रहेंगे।”
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
