रायगढ़ । चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक उत्तम साहू के मार्गदर्शन पर चौकी क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा बीट स्तर पर चौपाल लगाकर लोगों को अपराधों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है ।इसी क्रम में आज दिनांक 01/12 /2021 को चौकी जूटमिल के आरक्षक जितेश्वर चौहान एवं आरक्षक घनश्याम ध्रुव द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला पटेलपाली में चौपाल लगाकर बच्चों को अपराध के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें बचाव के उपाए बताये गये । आरक्षकों द्वारा छात्र, छात्राएं को कहा गया कि गलत तरीकों से छूने, स्पर्श करने वालों का विरोध करें घबराएं नहीं शोर मचाकर मदद के लिए बुलावें । पुलिसकर्मियों द्वारा बच्चों को घटना, दुर्घटना या अन्य समस्या होने पर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद लेना बताया गया ।
कार्यक्रम में सुरक्षित यातायात के लिए बच्चों को बांए चलने व नाबालिगों को वाहन चलाने से मना किया गया । पुलिसकर्मियों द्वारा मोबाइल में गेम खेलने से बचने और पढ़ाई के साथ आउटडोर गेम में हिस्सा लेने कहा गया। बच्चों द्वारा पुलिसकर्मियों से पुलिस कैसे बनते हैं प्रश्न पूछा गया जिनका उत्तर देकर बच्चों को संतुष्ट किया । पुलिसकर्मियों द्वारा स्कूल के बच्चों को कार्यक्रम के बाद चॉकलेट वितरण किया गया ।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




