रायगढ़ । दिनांक 01/12/2021 चौकी प्रभारी कनकबीरा उपनिरीक्षक एम.डी. जायसवाल को मुखबिर द्वारा ग्राम कांदुरपाली में एक व्यक्ति लोगों को कत्ता लेकर डराने-धमकाने की सूचना दिया गया । सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी चौकी के आरक्षक मुकेश साहू एवं गुलशन चौधरी के साथ ग्राम कांदुरपाली पहुंचे, जहां ग्राम कांदुरपाली का ईश्वर थुरिया पिता तिलकराम थुरिया उम्र 45 वर्ष गांव में लोहे का कत्ता लेकर आने जाने वाले को दिखाकर डरा धमका रहा था । पुलिसकर्मियों द्वारा सुरक्षापूर्वक ईश्वर थुरिया से लोहे का कत्ता को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को चौकी लाया गया । आरोपी पर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की र्कारवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
