रायगढ़ । छत्तीसगढ़ प्रदेश सॉफ्टबॉल स्पोट्र्स एसोसिएशन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रायगढ़ स्टेडियम में 01 दिसम्बर से सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप हेतु पुरूष वर्ग का प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 6 दिसम्बर 2021 तक चलेगा। प्रशिक्षण का समय सुबह 07 से 10 बजे तक और शाम को 03 से 05 बजे तक रहेगा।

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि सॉफ्टबॉल के अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक, प्रदीप कुमार साहू द्वारा सॉफ्टबॉल पुरूष वर्ग के 20 खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण लिया जा रहा है। प्रदीप खेल एवं युवा कल्याण, रायगढ़ स्टेडियम में पदस्थ हैं, साथ ही वे छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल के हेड कोच भी हैं। प्रशिक्षण शिविर में रायपुर से 09, दुर्ग से 08, मुंगेली से 01, बेमेतरा से 01, रायगढ़ से 01 खिलाड़ी शामिल हैं। प्रशिक्षण शिविर के बाद अंतिम 18 खिलाडिय़ों का चयन 24 से 28 दिसम्बर 2021 तक अनंतपुर, आंध्रप्रदेश में आयोजित होने वाले 43वीं सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने हेतु की जाएगी। छत्तीसगढ़ पुरूष वर्ग ने सीनियर नेशनल में विगत 2014 से लगातार 07 बार गोल्ड मेडल जीता है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
