रायगढ़ । महापौर जानकी काटजू के मुख्य आतिथ्य में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ के कमला नेहरू उद्यान में जिंदल फाउण्डेशन एवं स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में प्रशिक्षण संस्थान के कलाकारों ने एचआईवी एड्स जनजागरूकता अभियान के तहत नृत्य व नाटक के माध्यम से अपनी कला की प्रस्तुति दी।


कला दल के प्रमुख गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि एचआईवी एड्स नियंत्रण के लिये जानकारी ही सही बचाव है। श्री गजेन्द्र सिंह के सहयोगी कलाकार नीरज यादव, नेहा चौहान, पूजा चौहान, कपिल यादव, शिवम दुबे, नेत्रानंद खमारी व वाद्य कलाकारों की सहभागिता से एचआईवी एड्स को नुक्कड़ नाटक कर लोगो को इसके लिये जागरूक किया तथा स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों व अधिकारियों द्वारा इसके फैलने व बचने के आसान उपायो के बारें में जानकारी दी गई। जिन लोगों ने जानकारी के अभाव में अपनी जान गवायी उनके लिये दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्वाजंली अर्पित किया गया। इस मौके पर एड्स संदेश के गुब्बारे छोड़े गये।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. टी.के. टोण्डर, डॉ.योगेश पटेल, मीडिया प्रभारी उमा महंत तथा जिंदल फाउण्डेशन के सी.एस.आर विभाग से कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव चौहान, जैन सिंह ठाकुर, तरूण बघेल, माधव पटेल, इरसाद रज्जा, छत्तर सिंह, जगन्नाथ साहू, चंदा तिवारी, रेणु सिंह, उखराज डनसेना सरोजनी निषाद, रूपधर उज्जवल आदि उपस्थित रहे।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
