जगन्नाथ बैरागी

तेलंगाना के एक स्कूल में कोरोना के 40 से अधिक मामले सामने आए हैं। राज्य के सांगा रेड्डी जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले पिछड़ा वर्ग कल्याण स्कूल की 45 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
हैदराबाद। तेलंगाना के एक स्कूल में कोरोना के 40 से अधिक मामले सामने आए हैं। राज्य के सांगा रेड्डी जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले पिछड़ा वर्ग कल्याण स्कूल की 45 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। एक शिक्षक भी इस महामारी से पीड़ित हैं। संगारेड्डी जिला के डीएम और एचओ डॉ गायत्री के अमुसार, छात्रों को आइसोलेशन में रखा गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।
तेलंगाना सरकार ने रविवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए निगरानी प्रणाली को मजबूत किया है और टीमों को सतर्क कर दिया है।
तेलंगाना में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,75,614 तक पहुंच गई है। इसके अलावा एक और रोगी की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 3,989 तक पहुंच गई है। राज्य के जन स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीनिवास ने पत्रकारों से कहा कि दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, हांगकांग और कुछ यूरोपीय देशों में नए ‘ओमिक्रॉन’ स्वरूप का पता चला है और इसलिए वहां से टीकाकरण कराकर आने वालों को भी घरों में पृथक कर निगरानी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है या आंशिक रूप से टीका लगाया गया है, उनकी जांच की जाएगी और यदि कोई संक्रमित पाया गया तो उनके नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए सीडीएफडी प्रयोगशाला भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,535 है। आज कुल 22,356 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

