रायगढ़/शोभा राईस मिल के सामने कोयले से भरे हाईवा के खूनी पहिए की गिरफ्त में आने से अधमरे बाईक चालक की अपैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आखिरकार मौत हो गई है। जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंपते हुए फरार ट्रेलर चालक की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल में गुरुवार रात अपेक्स हॉस्पिटल से रेफर होने पर ग्राम ओड़ेकेरा निवासी नंदलाल चौहान पिता नरसिंह (32 वर्ष) को बुरी तरह जख्मी हालत में लाया गया। चूंकि, नंदकुमार का एक पांव काफी चोटिल था, ऐसे में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर्स ने सघन उपचार शुरू किया, मगर जिंदगी और मृत्यु के बीच जूझने के बाद शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 8 बजे उसने दम तोड़ दिया। चूंकि, युवक की मौत सड़क हादसे के कारण हुई, इसलिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराते हुए उसके परिजनों का बयान भी कलमबंद किया। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह नंदकुमार अपने ससुराल रानीसागर से बाईक लेकर खरसिया जा रहा था, तभी कुनकुनी स्थित रुक्मणी पावर प्लांट जा रही एपीएस कंपनी की कोयले से लदी हाईवा (क्रमांक-सीजी 13 वाई 2490) ने उसे इस कदर ठोका की दुपहिया गाड़ी समेत वह भारी वाहन के पहिये के तले दब गया था तो उसे रायगढ़ लाकर अपेक्स हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया, लेकिन उसकी जिंदगी नहीं बच पाई। फिलहाल, पुलिस अब 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
