रायगढ़ । दिनांक 23-24.11.2021 की रात्रि मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में मार्ग पर खड़ी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को रात्रि में औराईमुडा चौक पेट्रोल पंप के पास डीजल चोरी करते देखकर वाहन से पीछा कर एक आरोपी को पकड़ा गया था। आरोपीगण पिकअप वाहन से डीजल चोरी करने आये थे।
गिरफ्तार आरोपी जनक चौहान पिता जेठूराम चौहान उम्र 30 साल निवासी बजरमुडा थाना तमनार के कब्जे से पिकअप क्रमांक CG 13UF 1847 तथा 10 नग प्लास्टिक जरिकेन एवं 01 नग जरिकेन में भरा हुआ 60 लीटर डीजल जप्त किया गया था । आरोपी के दो साथी मयंक यादव और वरूण सिदार फरार थे । जिन्हें आज मुखबिर सूचना पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ में आरोपी मयंक यादव पिता कार्तिक राम 26 साल लमडांड थाना तमनार एवं वरूण सिदार पिता खेल सिंह सिदार उम्र 26 साल निवासी चितवाही थाना तमनार द्वारा घटना में शामिल होना कहकर अपराध स्वीकार किया गया है जिन्हें इस्तगासा क्रमांक 15/2021 धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC की कार्रवाई में रिमांड पर भेजा गया है ।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
