रायगढ़, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला रायगढ़ में होने वाले नगर पालिका/त्रिस्तरीय पंचायत के आम/उप निर्वाचन के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है। जिसके तहत निविदा फार्म 100 रुपये जमा कर स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से निविदा प्रकाशन से 4 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में पूर्ण रूप से भरी निविदा स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में 4 दिसम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक ही प्राप्त की जाएगी और उसी दिन अपरान्ह 4 बजे कक्ष क्रमांक 21 जिला कार्यालय कलेक्टर रायगढ़ में उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी। मुद्रण के लिए कागज निर्वाचन कार्यालय रायगढ़ से उपलब्ध कराये जायेंगे। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय के उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन)रायगढ़ से संपर्क कर सकते

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
