झुंझुनूं-राजस्थान के झुंझुनूं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. झुंझुनूं जिले के एक स्कूल प्रिंसिपल को अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली एक पूर्व छात्रा से एक तरफा प्यार हो गया. प्रिंसिपल प्यार में इतना पागल हो गया कि उसने छात्रा का अपहरण ही कर लिया. इस अपहरण में प्रिंसिपल का साथ उसके साथ काम करने वाली एक महिला ने दिया है. कहा जा रहा है कि छात्रा जब स्कूल में पढ़ती थी तब से प्रिंसिपल उससे एकतरफा प्यार करता था.
छात्रा के अपहरण की जानकारी जैसे ही घरवालों को मिली तो घरवाले परेशान हो गए. घरवालों ने काफी मशक्कत कर अपनी बेटी को प्रिंसिपल के चंगुल से छुड़वाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रा स्कूल से पास आउट हो चुकी है. फिलहाल वह कॉलेज में पढ़ती है.
शादी समारोह से किया छात्रा का अपहरण-
मामला सोमवार रात का बताया जा रहा है. युवती के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोप लगाया गया है कि प्रिंसिपल ने फोन पर शादी के कार्यक्रम में जाने के बहाने छात्रा की मां और उसे बुलाया. कार्यक्रम से लौटने के दारौन आरोपी ने छात्रा को एक कार में बैठा लिया और भागने लगा. गाड़ी में पहले ही कुछ और लोग मौजूद थे. छात्रा को जबरन अगवा करता देख मां चिल्लाने लगी.
फिर उन्होंने फौरन फोन पर परिजनों को घटना के बारे में बताया. परिजनों ने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी करवा दी. परिजनों ने कुछ दूर पीछा कर आरोपी को पकड़ा और छात्र को छुड़वा लिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं इस घटना के बाद से ही लड़की के मन में खौफ पैदा हो गया है.
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
