भाटापारा। पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर भाटापारा के गोल्डी ऊर्फ अविनाश शुक्ला नामक व्यक्ति को आज जेल भेज दिया है। आरोपी पर आरोप यह है कि उसने पीड़िता के साथ तीन सालों से शारीरिक संबंध बनाते हुए फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे, जिसे दिखाकर वह ब्लैकमेल करता रहा। फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसने महिला से 3 लाख रुपए, सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल भी रख लिए। इतना ही नहीं, बल्कि इतना सब कुछ लेने के बाद भी वह शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़िता का कहना है, जब उसने पहली बार शारीरिक संपर्क बनाए थे, तब उसे पता नहीं था कि आरोपी युवक ने उसके वीडियो और फोटो बना लिए हैं। काफी दिनों बाद जब उसने वायरल करने की धमकी दी, तब पीड़िता को अहसास हुआ कि आरोपी ने खुफिया तरीके से उसके वीडियो और फोटो खींचकर अपने पास रख लिए हैं। इन्हीं वीडियो और फोटो के आधार पर पीड़िता को धमकी देता रहा। पीड़िता रोज रोज की धमकी से परेशान हो चुकी थी। पीड़िता के सर से पानी जब उपर जाने लगा, तब उसने इसकी शिकायत थाने में की। भाटापारा शहर थाने ने मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद आरोपी गोल्डी ऊर्फ अविनाश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
