सारंगढ़।
अशोका पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी माँ सरस्वती का पूजन पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में सुबह से ही आध्यात्मिक वातावरण बना रहा, जहां शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने विधि-विधान से माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना की और ज्ञान, बुद्धि एवं सद्बुद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य जे. मिश्रा ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरस्वती पूजन विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान, संस्कार और अनुशासन का संचार करता है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर राजेश केजरीवाल ने भी अपने विद्यार्थी जीवन के दौरान किए गए सरस्वती पूजन की स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह विद्यार्थियों के भीतर सीखने की जिज्ञासा और सकारात्मक सोच को प्रबल करने का अवसर भी प्रदान करता है।
पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों और स्टाफ ने सहभागिता निभाई। श्रद्धा, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों से परिपूर्ण इस आयोजन ने विद्यालय परिसर को बसंत पंचमी के दिन ज्ञानमय और भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
