बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री संपत अग्रवाल जी की भतीजी एवं उनके छोटे भाई, पूर्व जनपद अध्यक्ष रामचंद अनीता अग्रवाल की सुपुत्री के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद समाचार से समाज, रिश्तेदारों एवं परिचितजनों में गहरा दुःख व्याप्त है।
इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों की टीम ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिजनों के निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा ईश्वर से आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
शोक व्यक्त करने वालों में बसना विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री संपत अग्रवाल जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ श्री अजेश अग्रवाल जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दुःखद घड़ी में क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े होने का संकल्प व्यक्त किया। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
