कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के कुशल निर्देशन एवं डॉ. दीपक जायसवाल सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में संचालित डायलिसिस यूनिट क्षेत्र के किडनी मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। जिले में ही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
अब बड़े शहरों की दौड़ से मिली मुक्ति
पूर्व में सारंगढ़-बिलाइगढ़ जिले के किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए रायपुर, बिलासपुर या रायगढ़ जैसे बड़े शहरों के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उन पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता था। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के विशेष प्रयासों से अब जिला अस्पताल में ही यह सुविधा सुलभ हो गई है। डॉ. दीपक जायसवाल के निरंतर निरीक्षण और कुशल प्रबंधन के कारण यहाँ मरीजों को बिना किसी बाधा के नियमित सेवाएं मिल रही हैं।
पूरी तरह निःशुल्क उपचार
प्रधानमंत्री निःशुल्क डायलिसिस कार्यक्रम ‘जीवन धारा’ के अंतर्गत जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में मरीजों का उपचार पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है। अनुभवी टेक्नीशियन और प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। डॉ. जायसवाल ने बताया कि डायलिसिस यूनिट में 3 मशीन के माध्यम से डायलिसिस सेवाये प्रदान की जा रही है. जिसमे से 02 ऋणात्मक मशीन और 01 धनात्मक मशीन (हेपेटाइटिस सी) के माध्यम से प्रतिदिन 03 से 04 मरीजों को डायलिसिस सुविधा प्रदान की जा रही है. अभी तक 28 मरीजों को 445 सेशन सफलतापूर्वक सम्पादित किये जा चुके है. वर्तमान में 10 एक्टिव मरीज निःशुल्क डायलिसिस सुविधा का लाभ ले रहे है. यूनिट में साफ-सफाई और संक्रमण मुक्त वातावरण का विशेष ध्यान रखा जाता है ताकि मरीजों को घर जैसा सुरक्षित माहौल मिल सके।

मरीजों ने जताया आभार

डायलिसिस कराने आए स्थानीय मरीजों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में मिलने वाली निःशुल्क सेवा से न केवल उनके पैसे बच रहे हैं, बल्कि यात्रा की थकावट और मानसिक तनाव से भी बड़ी राहत मिली है।
अधिकारियों का संदेश
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि जिले का कोई भी गरीब व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। डॉ. दीपक जायसवाल ने आमजन से अपील की है कि वे जिला अस्पताल की इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
