सारंगढ़-बिलाईगढ़। थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पवनी में दबिश दी, जहां टेलर दुकान से हाथ भट्ठी की महुआ शराब बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार आज 3 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पवनी निवासी उमेश कुमार महिलांगे, जो कपड़ा सिलाई का काम करता है, कुछ दिन से अपने टेलर दुकान में अवैध महुआ शराब रखकर सुबह के समय उसकी बिक्री कर रहा है।
सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई की। आरोपी की टेलर दुकान की तलाशी लेने पर 10 लीटर महुआ शराब जप्त की गई।
आरोपी उमेश कुमार महिलांगे पिता सुखीराम महिलांगे, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम पवनी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने विधिसंगत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026
- सारंगढ़:मासूमों के सिर पर मंडरा रहा खतरा, जर्जर आंगनबाड़ी भवन में टपक रही छत! - August 13, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर ने परखी तैयारियां… - August 13, 2026




