सारंगढ़ बिलाईगढ़/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में निःशुल्क संचालित तेजस कोचिंग का आकस्मिक निरीक्षण किया है। इस कोचिंग द्वारा जिले के युवाओं के व्यापम और पीएससी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। कलेक्टर ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नियमित रूप से कोचिंग आए और लगन से पढ़ाई कर अपने मंजिल को प्राप्त करें। कलेक्टर ने इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा ने युवाओं को ग्रुप डिसक्स कर पढ़ाई करने के लिए मार्गदर्शन दिए। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में संचालित इस कोचिंग के छात्र अरविंद सिदार का चयन पीएससी 2024 में आबकारी उप निरीक्षक के पद पर हुआ है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026
- सारंगढ़:मासूमों के सिर पर मंडरा रहा खतरा, जर्जर आंगनबाड़ी भवन में टपक रही छत! - August 13, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर ने परखी तैयारियां… - August 13, 2026




