छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य क्षेत्र में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक इस इलाके में शीतलहर की संभावना है।

दो दिनों के बाद लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। अभी पारे में गिरावट का दौर जारी है लेकन आने वाले समय में तापमान में 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, चार दिनों के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री के वृद्धि की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि ऐसे मौसम में ही बीमारी बढ़ने का डर रहता है। ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल रखें।
इन जिलों में कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर है। इसके अलावा कोरिया, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़, जशपुर और बिलासपुर जिलों में शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रायगढ़ जिला भी कड़ाके की चपेट में हैं। रायगढ़ में कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर निगम ने 9 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। नवंबर महीने में ऐसी ठंड ने लोगों को मुश्किलों में डाल दिया है।
क्या हो रही ठंडक
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, ठंड का असर मैदानी इलाकों में भी है। मैदानी इलाकों वाले जिलों में दुर्ग जिला सबसे ठंड है। यहां रात का तापमान 10.8° डिग्री दर्ज किया गया है। रायपुर जिले में भी ठंड पड़ रही है। यहां रात का तापमान 13 डिग्री के आसपास है। जिस कारण लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।
नवंबर महीने का ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड
नवंबर महीने से आमतौर पर ठंड की शुरुआत होती है। नवंबर के महीने में इस तरह के कड़ाके की ठंड कुछ ही इलाके में देखने को मिलती थी। लेकिन इस बार पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 1983 के बाद इस तरह की ठंड नवंबर महीने में पड़ रही है। विभाग के अनुसार, जिले का सबसे न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री अंबिकापुर का दर्ज किया गया है।
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026
- बरमकेला : बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बंदरापारा के प्रधान पाठक आत्माराम बर्खास्त..डीईओ डहरिया की कार्रवाई से मचा हड़कंप.. - August 1, 2026




