छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में ठंड को देखते हुए जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

ठंड बढ़ी, तो स्कूलों का समय बदल गया
दो पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में अब पहली पाली की कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेंगी, जबकि दूसरी पाली की कक्षाएं दोपहर 12.45 बजे से शाम 4.15 बजे तक लगेंगी। एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों के लिए भी समय में बदलाव किया गया है।

अब इन स्कूलों की कक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चलेंगी। कलेक्टर ने कहा कि यह बदलाव छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि ठंड के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026
- बरमकेला : बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बंदरापारा के प्रधान पाठक आत्माराम बर्खास्त..डीईओ डहरिया की कार्रवाई से मचा हड़कंप.. - August 1, 2026




