छत्तीसगढ़ राज्य मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन (CGMSC) ने स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन दवाओं और दो आपूर्तिकर्ताओं को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। ये प्रतिबंध अगले तीन सालों तक लागू रहेगा।

तीन दवाओं पर रोक
जानकारी के अनुसार,ब्लैकलिस्ट की गई दवाओं में कैल्शियम (एलिमेंटल) विद विटामिन D3 टैबलेट्स, ऑर्निडाजोल टैबलेट्स, हेपारिन सोडियम 1000 IU/ml इंजेक्शन IP शामिल हैं। इन दवाओं की आपूर्ति करने वाले आपूर्तिकर्ताओं जिसमे फार्मेसर्स एजी पैरेंटेरल्स, फार्मेसर्स डिवाइन लेबोरेट्रीज को भी ब्लैकलिस्ट किया गया है।
CGMSC का कड़ा कदम
जानकारी के मुताबिक हेपारिन इंजेक्शन की लैब रिपोर्ट NABL प्रमाणित लैब से प्राप्त अमान्य पाई गई थी। यही वजह रही कि दवा और उसके आपूर्तिकर्ता पर प्रतिबंध लगाया गया। CGMSC ने स्पष्ट किया है कि यह कदम जनस्वास्थ्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के लिए उठाया गया है और भविष्य में भी किसी भी आपूर्ति में कम गुणवत्ता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
