छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहतर मौका सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर में कल यानि 12 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान बेरोजगार अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
शैक्षिक योग्यता 12वीं पास और वेतन 12000 से 15000 तक
जारी सूचना के अनुसार कुल 180 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियेां को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। बता दें कि यह भर्तियां प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कस्टमर केयर एक्जक्यूटिव और सेल्स कंसल्टैंट के पदों पर की जानी है। इसके लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास और वेतन 12000 से 15000 तक दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल होना अनिवार्य है। वहीं इन सभी को रायपुर में काम करने का मौका मिलेगा। पूरा विवरण आप नीचे सूचना पत्र में देख सकते हैं।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
